प्रिंस नावेल्टी दुकान में भीषण आग, दुकान का सामान जलकर खाक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। प्रिंस नावेल्टी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस भयावह आग से दुकान का सामान जलकर खाक हो गया।

दरअसल यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा की है। कई घंटे बीत जाने के बाद दमकल के मदद से आग पर काबू पाया गया। बता दे कि आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share This Article