सेल्फी के चक्कर में युवक की मौत!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

शहर का युवक दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गया था-:●

20-अक्टूबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़}
राजकिशोर नगर निवासी कीर्ति करमाकर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बोरिपड़ाव /खोदरा सीपत क्षेत्र गया हुआ था वहाँ पर सभी 7 दोस्तों ने एक साथ सेल्फी ली तथा उनमें से 3 दोस्त डैम से लगी चट्टान पर बैठ कर नीचे पैर लटकाकर सेल्फी लेने लगे इस बीच कीर्ति करमाकर का बैलेंस बिगड़ने से नीचे पानी मे जा गिरा और डूबने लगा दोस्तो में किसी को भी तैरना नही आता था वे सभी घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगे उनकी आवाज सुन कर मदद के लिए गावँ के लोग भाग कर आये और पानी मे छलांग लगा कर कीर्ति को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी पानी काफी गहरा होने के कारण पेट मे भर चुका था।

तत्पश्चात गांव वालों की मदद से सीपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डॉक्टर मरावी ने परीक्षण के दौरान कीर्ति को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article