IllLबिलासपुर के जल अभाव इलाके में अवैध बोर खनन: प्रशासन ने दो बोरिंग मशीनें जब्त की,

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर जिले में जल अभाव की स्थिति के बावजूद अवैध बोर खनन का मामला सामने आया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से बोरिंग मशीन और गाड़ियां जब्त की हैं। जिले में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। भूजल स्तर 200 फीट नीचे तक पहुंच गया है।

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सोमवार को कार्रवाई की गई। सकरी तहसील के ग्राम खरकेना में प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन किया जा रहा था। एक सप्ताह पहले ही बिना अनुमति बोर खनन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केवल सरकारी एजेंसी पीएचई और नगरीय निकाय को ही पेयजल के लिए बोर खनन की अनुमति है। कलेक्टर को सुबह अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल सकरी तहसीलदार आकाश गुप्ता को मौके पर भेजा।

Share This Article