बेटे की पिटाई से वृद्ध महिला की मौत : भाई के दोस्त से मारपीट के दौरान बीच बचाव कर रही थी, बेटा हिरासत में

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा जिले में युवक ने अपने बड़े भाई के दोस्त को मां के कमरे में सोता देख उसकी डंडों से पिटाई कर दी। युवक को बचाने आई वृद्धा भी लाठी के वार से घायल हो गई। जिसकी रविवार सुबह मौत हो गई। दरिमा पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोड़ी निवासी वृद्धा मानकुंवर मरावी (62) की रविवार सुबह घर में मौत हो गई। इसकी सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि मानकुंवर से गुरुवार की रात छोटे बेटे छोटू मराबी (20) ने मारपीट की थी।

बीच-बचाव के दौरान हुई थी घायल

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि, 10 अप्रैल की रात छोटू मराबी शादी पार्टी से वापस घर पहुंचा तो उसकी मां मानकुंवर अपने कमरे में सो रही थी। उसका बड़ा भाई शराब पीकर बरामदे में सो रहा था। बड़े भाई का दोस्त भी उसके साथ शराब पीकर बरामदे में सोया था। छोटू मराबी अपने कमरे में जाकर सो गया।

देर रात छोटू मराबी बाथरूम जाने के लिए उठा। उसने देखा कि भाई का दोस्त उसके मां के कमरे में सो रहा है। गुस्से में आकर उसने भाई के दोस्त के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मानकुंवर ने अपने बेटे को मारपीट से रोकना चाहा। इस दौरान मानकुंवर को भी तीन से चार डंडे पड़ गए। डंडे के वार से उसे अंदरूनी चोटें आईं।

नहीं कराया इलाज, हो गई मौत

मारपीट में घायल मानकुंवर का परिजनों ने कोई इलाज नहीं कराया। वह घर में ही पड़ी रही। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। आशंका है कि अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

दरिमा थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने छोटू मरावी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article