गौतम गंभीर पहुंचे रायपुर: इंडियन क्रिकेट टीम के कोच बोले-छत्तीसगढ़ में खूब टैलेंट, आगे जाएंगे यहां के खिलाड़ी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय क्रिकेट के कोच गौतम गंभीर रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां वो एक प्राइवेट क्रिकेट कोचिंग कैम्प में शामिल होने आए। रायपुर में इस कैम्प का उन्होंने उद्घाटन किया इस खास मौके पर उप-मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे ।

क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कैम्प के लिए चयनित खिलाड़ियों का सेशन लिया। क्रिकफेस्ट 2025 नाम के इस कैम्प के बाद मीडिया से चर्चा में गंभीर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में हुनर है, वो आगे जा सकते हैं, मुझे खुशी होगी अगर मैं उन्हें गाइड करता हूं तो।

रायपुर के ओम्निया में कैम्प शुरू किया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह भी मौजूद रहे। कैम्प में गंभीर खिलाड़ियों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे।

इस शिविर में दक्षिण अफ्रीका के महान फील्डर जोंटी रोड्स, 60 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके और दिल्ली रणजी टीम के चयनकर्ता मयंक सिदाना क्रिकेट खेल की तकनीक से परिचय कराएंगे। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के स्काउट रहे और इंडिया कैपिटल्स के सहायक कोच सुहैल शर्मा, भारत के सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग कोचों में से एक अतुल रानाडे, भारत ए का प्रतिनिधित्व कर चुके छत्तीसगढ़ के स्थानीय नायक पंकज राव जैसे अनुभवी कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि 14 अप्रैल से गौतम गंभीर के मेंटरशिप में प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा।

Share This Article