चरित्र शंका पर वारदात; खुद सरेंडर करने पहुंचा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति सोहन साहू पत्नी ओमिका ध्रुव (32) को राचरडेरा जंगल ले गया जहां विवाद के बाद गला दबाकर उसे मार डाला।

पत्नी को गला दबाकर मार डाला


मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी। मृतका कस्तूरबा हॉस्टल में नगर सैनिक के पद पर कार्यरत थी। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पाण्डुका थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

गरियाबंद में महिला नगर सैनिक पद पर कार्यरत थी,

विवाद के बाद दबाया गला

पिछले एक सप्ताह से ओमिका अपनी मां के घर में रह रही थी। होस्टल ड्यूटी के बाद छुट्टी में आई थी। आज वह पति के साथ बाइक से ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही थी। गांव से 10 किलोमीटर की दूरी पर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान सोहन ने ओमिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

गले पर नाखून के निशान

थाना प्रभारी जयप्रकाश साहू फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के गले पर नाखून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया कि चरित्र संदेह को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।

Share This Article