प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी ने ब्लॉक अध्यक्षों को दी नसीहत, बोले- किसी भी नेता का मोहरा न बनें

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जांजगीर-चाम्पा जिले के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने नव-नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को नसीहत देते हुये कहा कि उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दस्खत से प्रदेश व जिले के सभी नेताओं के अनुशंसा से हुआ है।सत्तारूढ़ दल के ब्लॉक प्रमुख होने के नाते बड़े ही महत्व का पद है और जनता का सेवा करने का बेहतरीन मौका है,इसलिये इस पद में बैठकर किसी एक नेता के इशारे पर काम करने से परहेज करें और मोहरा बनने से अपने आप को बचायें अन्यथा पार्टी आपको पद से हटाने में क्षणभर का भी विलंब नही करेगी।
श्री तिवारी ने ये बातें मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक् में आयोजित ब्लॉक अध्यक्ष राजा ठाकुर के कार्यभार ग्रहण समारोह पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिविशिष्ट अतिथि के हैसियत से बोलते हुये व्यक्त किये।
इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) बैजनाथ चन्द्राकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के संगठन प्रभारी सीमा वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंग बैस, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे राकेश पात्रे, बिल्हा विधानसभा के राजेन्द्र शुक्ला, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी,पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत, उपाध्यक्ष ब्यासनारायन द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य वसिउल्ला, जिलापंचायत सभापति व प्रदेश कांग्रेस सचिव जागेश्वरी वर्मा,सहित जिले के प्रमुख कांग्रेसी दिग्गज हेमेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण राजा ठाकुर, रामचंद्र साहू, परमेश्वर मार्को, स्वतंत्र मिश्रा, गीतांजलि कौशिक सहित हेमेंद्र गोस्वामी, विनय चोपड़ा, मुंगेली, लोरमी, सरगांव के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस NSUI के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा तथा आभार प्रदर्शन बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने किया।

Share This Article