सिविल लाइन पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा, चोरी के वाहन खरीदने वाले तीन खरीदार भी हुए गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जिनके पास से चार चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए। वही चोरी के मोटरसाइकिल खरीदने वाले खरीदार भी गिरफ्तार किए गए हूं। शहर और आसपास लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जारी मुहिम के तहत मुखबिरो को सक्रिय किया गया था, जिनसे सूचना मिली कि तालापारा निवासी राजेश दिवाकर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। सूचना मिलने पर घेराबंदी कर राजेश दिवाकर को पकड़ा गया तो उसके पास से काले रंग की बजाज प्लैटिना बरामद हुई। पूछताछ के दौरान राजेश ने बताया कि सिम्स, मैग्नेटो मॉल और रतनपुर से उसने मोटरसाइकिल की चोरी की है, जिसे उसने सीपत के दिल हरन, खम्हरिया के दुर्गा प्रसाद और रामगोपाल को बेच दिया था। राजेश की निशानदेही पर पुलिस ने खरीदारों के पास से काले रंग की स्प्लेंडर, पैशन एक्स प्रो वाहन बरामद किया। बरामद वाहनों की कीमत करीब है एक लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चोर तालापारा एकता चौक निवासी राजेश दिवाकर के अलावा चोरी के मोटरसाइकिल खरीदने वाले दिल हरण, दुर्गा प्रसाद और रामगोपाल गंदर्भ के खिलाफ भी मामला पंजीबद्ध किया है।

Share This Article