मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना: 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Jagdish Dewangan
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डिप्टी सीएम अरुण साव ने धर्मपत्नी संग की शिरकत, नवविवाहितों को दी शुभकामनाएँ

मुंगेली, 27 मार्च 2025// मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया। विवाह से पूर्व बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और योजना के तहत 35-35 हजार रुपये के चेक एवं उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, श्रीमती मेनका प्रधान, श्री जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अमला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – उप मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। हमारी सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाह और ईलाज दो ऐसे बड़े खर्च होते हैं, जिनका बोझ अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक का निःशुल्क ईलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।

विधायक श्री मोहले ने योजनाओं का अधिक लाभ उठाने की अपील की विधायक श्री मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये का चेक और 15 हजार रुपये के उपहार दिए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री श्री साय की सभी योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर वर-वधु के परिवारजन, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन