MP New Police Stations: मध्यप्रदेश में खुलेंगे 8 नए पुलिस थाने,रौबदार दरोगा वाले थानों की  लिस्ट

Babita Sharma
2 Min Read

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब एक और नया थाना खुलेगा। इसके बाद शहर के थानों की संख्या 37 हो जाएगी। कोलार थाने में आने वाली कजलीखेड़ा पुलिस चौकी को अपग्रेड करके पुलिस थाना बनाया जाएगा। गृह विभाग ने निर्देश जारी किया है।

कोलार बड़ा इलाका

कोलार भोपाल का बड़ा इलाका है। इसलिए कोलार थाने से अलग करके कजलीखेड़ा पुलिस चौकी को नया थाना बनाया जाएगा। इससे अब कोलार इलाके में पुलिस थानों की रेंज व्यवस्था में भी बदलाव दिखाई देगा।

MP के नए पुलिस थाने और चौकी
खरगोन में जैतापुर नया पुलिस थाना

भोपाल के कोलार पुलिस थाने की कजलीखेड़ा चौकी नया पुलिस थाना

उज्जैन में महाकाल लोक नया पुलिस थाना

देवास की कमलापुर पुलिस चौकी अब नया पुलिस थाना

उज्जैन में तपोभूमि नया पुलिस थाना

सीधी की सेमरिया पुलिस चौकी नया पुलिस थाना

सीधी की मड़वास पुलिस चौकी नया पुलिस थाना

सतना राय गांव पुलिस चौकी नया पुलिस थाना

छतरपुर में बागेश्वर धाम पुलिस चौकी

उज्जैन में 2 नए थाने

महाकाल की नगरी उज्जैन में 2 नए थाने खुलेंगे। महाकाल लोक के नाम से नया थाना खुलेगा। वहीं तपोभूमि के नाम से भी नया थाना बनेगा। इस तरह उज्जैन की पुलिस व्यवस्था में भी बदलाव नजर आएगा।

बागेश्वर धाम पुलिस चौकी

बागेश्वर धाम में पुलिस चौकी खोली जाएगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। बागेश्वर धाम में हनुमान जी विराजमान हैं। भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए बागेश्वर धाम में पुलिस चौकी खोलने का ऐलान किया गया है।

Share this Article
ब्यूरो चीफ - मध्यप्रदेश