Raigarh News-धरमजयगढ़ के कई गांवों में हाथियों की दहशत, लोगों के सुख चैन पर लगा ग्रहण

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

रायगढ़। बीती रात धरमजयगढ़ वन मंडल में अंतर्गत आने वाले प्रतापपुर सर्किल के बगड़ा गांव में हाथियों का दल पहुंच जाने के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया धर्मजयगढ़ वन मंडल में दो दिन पहले तक 144 हाथी का दल विचरण कर रहा है। जहां रविवार की शाम को 13 हाथी का झुंड रायगढ़ रोड से क्रोंधा मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते देखा गया। बताया जा रहा है कि इस दल में छोटे-छोटे शावक भी हैं और काफी देर तक हाथी रोड किनारे ही विचरण कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी और हाथी मित्र दल ने लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी कराई है।

धरमजयगढ़ वन मंडल में फिर दिखा हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत

जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की हिदायत दी गई है। यही नहीं रात के समय धर्मजयगढ़ वन मंडल में अनिल ढाबा के आगे भी 3 हाथियों का दल देखा गया, जो संतोष नगर की ओर आगे बढ़ रहे थे। जिसकी निगरानी हाथी मित्र दल द्वारा ड्रोन कैमरा से की जा रही है।

झुंड में शावक भी शामिल, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग एवं हाथी मित्र दल के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा सम्हालते हुए हाथियों का गांव से बाहर खदेड़ा, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में हाथी प्रभावित इलाकों में बीते कई साल से हाथियों का उत्पात जारी है। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या हमेशा से रायगढ़ वन मंडल की अपेक्षा अधिक रहती है।

ऐसे में हाथी मित्र दल के सदस्य वन विभाग के साथ्ज्ञ मिलकर लगातार ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों के दल पर नजर बनाये हुए आसपास के ग्रामीणों का अलर्ट करते रहती है। इसी क्रम में बीती रात धरमजयगढ़ वन मंडल के प्रतापपुर सर्किल के ग्राम बगड़ा में हाथियों का एक दल मक्के की खेत में अचानक आ पहुंचा है। जिससे गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।

अलग-अलग दलों में घूम रहे हाथी , ग्रामीणों में दहशत

गांव के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्यों को दी। जिसके बाद हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथियों का वापस जंगल की ओर खदेड़ा गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग की टीम फसल नुकसान के आंकल करने में जुट गई है।

Share this Article