थानों के हर कोनों में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे, कार्यपालिक दण्डाधिकारी करेंगे निगरानी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

थानों के हर कोनों में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे, कार्यपालिक दण्डाधिकारी करेंगे निगरानी

जिला स्तरीय ओव्हर साईट कमेटी की बैठक संपन्न
बिलासपुर 04 फरवरी 2021। बिलासपुर संभाग के सभी थानों के हर कोनोें में सीसी टीवी कैमरे लगाये जायेंगे

और कार्यपालिक दण्डाधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय ओव्हर साईट कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संभागायुक्त डाॅ. अलंग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन के अनुसार थानों में लगाये गये सीसी टीवी 24 घंटे चलेंगे और कैमरे में रिकार्ड गतिविधियों की निरंतर मानिटरिंग होगी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में इसकी समीक्षा होगी। मानवाधिकार का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है, यह देखना इसका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के रिकार्ड को एक साल तक अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखना होगा।

संभाग के 101 थाने और चैकियों में 1657 उच्च क्षमता वाले स्टोरेज डिवाईस सीसी टीवी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगे कार्यवाही की जायेगी।

रिकार्डिंग पर निगरानी रखने के लिए संबंधित थाना क्षेत्र के कार्यपालिक दण्डाधिकारी और थाने में टीवी स्क्रीन की व्यवस्था होगी। संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक दण्डाधिकारी से इसका पाक्षिक प्रतिवेदन लिया जायेगा।

कार्यपालिक दण्डाधिकारी सी.सी. टी.वी. कैमरे ठीक से काम कर रहे है या नहीं इसका हर माह निरीक्षण करेंगे। कैमरों का भौतिक सत्यापन भी किया जायेगा और पंजी संधारित की जायेगी। बैठक में सुझाव दिया गया

कि संभाग के विभिन्न थानों में 438 सीसी कैमरे लगे हुए हैं। जिनकी क्षमता कम है, वहां भी उच्च क्षमता वाले सीसी कैमरा लगाया जाये।

रिकार्डिंग की माॅनिटरिंग के लिए हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था भी करने कहा गया।

संभागायुक्त ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन के अनुसार ओव्हर साईट कमेटी का गठन किया गया है।

कमेटी की बैठक हर तीन माह में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कमेटी के साथ-साथ संभाग के सभी जिलों में भी यह कमेटी गठित की जायेगी।

जिसमें संबंधित जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत शामिल होंगे।
बैठक में जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, जांजगीर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता चन्द्राकर, कोरबा अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर और मुंगेली अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चन्द्राकर, रायगढ़ के अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर बिलासपुर डाॅ. सारांश मित्तर, जांजगीर कलेक्टर श्री यशवंत कुमार, रायगढ़ कलेक्टर श्री भीमसिंह, कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, मुंगेली कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा, गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही जिले की कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article