CG Weather Update:में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, 40 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा, जानिए कैसा होगा आज मौसम…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है।राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर और रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे, जहां तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान डिस्क्रिप्शन

रायपुर 39°C 20.9°C अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम।
बिलासपुर 39°C 19°C अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8°C अधिक, न्यूनतम तापमान सामान्य।
अंबिकापुर 36°C 13.4°C अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2°C अधिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7°C कम।
जगदलपुर 36.9°C 18.8°C अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1°C अधिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक।

राजधानी रायपुर में गर्मी का असर

रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में तापमान 40 डिग्री के पारा

बिलासपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक था।

सरगुजा संभाग में गर्मी का प्रभाव

सरगुजा संभाग के जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 5.3 डिग्री अधिक था। रात का तापमान 14.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।

जगदलपुर में तापमान सामान्य से अधिक

जगदलपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा, जो औसत से 2.2 डिग्री ज्यादा था।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना है

Share This Article