कांग्रेस पार्षद ने युवक को पीटा, गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर – राजधानी के बाद अब न्यायधानी के कांग्रेसी पार्षद ने सरेराह युवक की बेइंतहा पिटाई कर दी, आपको बता दें इससे पहले राजधानी के एक कांग्रेसी पार्षद ने बीच चौक में युवक को लात घूंसे और डंडे से पीटा था, वही अब मंगला के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद श्याम भाई पटेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें जनाब पार्षद नहीं बल्कि गुंडा बनकर एक युवक को लात और घूंसों से मारते नजर आ रहे हैं न्यायधानी में रहने वाले लोगों के लिए इससे शर्म की बात क्या होगी,की यहां एक जनप्रतिनिधि लोगों के साथ मारपीट कर रहा है। वहीं अब देखना होगा इस मामले में कांग्रेस के बड़े नेता क्या निर्णय लेते हैं।

Share This Article