विधायक शैलेश पांडेय ने कहा प्रदेश के पत्रकारो को मिले मोबाइल और लैपटॉप

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

विधायक शैलेश पांडेय ने कहा प्रदेश के पत्रकारो को मिले मोबाइल और लैपटॉप

रतनपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री रामसुंदर दास महंत

और केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलुज, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अर्जुन तिवारी,विजय केशरवानी,रविन्द्र सिंह

शामिल हुए,इस दौरान विलम्ब से आये बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने मीडिया के इस कार्यक्रम को सराहनीय बताया

उसके बाद जमकर तारीफ की,यही नही उन्होंने कहा कि मीडिया जूझ कर खबरों पर काम करता है,जिसकी वजह से हमे खबरे मिलती है,

ज़िसे समाज का आईना भी कहा जाता है। विद्यायक इस कार्यक्रम में यह कहा कि सरकार से माँग करूँगा

की प्रदेश के मीडिया के साथियों को लैपटॉप और मोबाइल दिया जाए ताकि उनको काम करने में और ज्यादा आसानी हो और खबरे आसानी से जन जन तक पहुचे।

Share This Article