सुकमा के किस्टाराम में एनकाउंटर, दो हार्डकोर नक्सली मारे गए… हथियार भी बरामद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। किस्टाराम इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना के बाद डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने यहां सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया था। इस मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सुरक्षाबलों ने एक नदी के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने किस्टाराम इलाके में सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया है।

Share This Article