बीजापुर में NIA ने नक्सलियों को फंडिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक मूलवासी बचाओ मंच (MBM) का शीर्ष नेता है। ये पैसे इकट्ठा कर नक्सल संगठन के नेताओं को देता था। इन पैसों का इस्तेमाल नक्सली देश विरोधी काम में किया जाता है।
NIA के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस ने नवंबर 2023 में नक्सल मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। फिर चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं फरवरी 2024 में इस केस को NIA ने अपने हाथ में ले लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 6 लाख रुपए नगदी बरामद की थी। इन दोनों आरोपियों की पहचान MBM सदस्य और ओजीडब्ल्यू के रूप में की गई थी। इनसे पूछताछ की गई थी।
साथ ही, मामले की जांच की गई, जिसमें पता चला कि रघु मिडियामी एमबीएम का नेता है। यह नक्सलियों के लिए पैसे इकट्ठा कर उनतक पहुंचा रहा है। इन पैसों को नक्सली देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल कर रहे हैं।
जिसके बाद NIA ने मामले की जांच की और रघु को बीजापुर जिले से गिरफ्तार किया। रघु सिलगेर आंदोलन का भी नेता है। यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया था। जिसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीण आंदोलन किए थे। यह उस समय CG का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सबसे बड़ा आंदोलन था।

Editor In Chief