बंधवापारा में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी पैरोल पर था बाहर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। सरकण्डा बंधवापारा में युवक की पुराने विवाद में युवक की हत्या हो गयी,हत्या करने वाला मुख्य आरोपी ईश्वर सारथी हत्या के मामले में पूर्व से ही जेल में बंद था,जो अभी कोरोना के कारण पैरोल पर बाहर था,मिली जानकारी के अनुसार हत्या के एक आरोपी अमित मरकाम का भाई व मृतक रविदास मानिकपूरी आस पास ही खाने पीने के सामान का ठेला लगाते थे और विवाद होने पर परसो अमित के भाई को मृतक रवि ने मारपीट कर दी थी,जिस पर उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया था,और सरकण्डा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी। भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए अमित मरकाम अपने साथियों ईश्वर सारथी और 4,5 युवको को ले कर के पास भगत सिंग स्कूल बंधवापारा के पास पहुँचा और हाथ मुक्कों से उसकी जम कर पिटाई कर दी,पिटाई से आहत युवक ने रिपोर्ट दर्ज नही करवाई और अपने बीवी बच्चो के साथ अपने ससुराल भरारी पहुँच कर सो गया,अचानक रात को तकलीफ होने पर जाग गया और घबराहट बेचैनी के बाद दम तोड़ दिया,हत्या का एक आरोपी ईश्वर सारथी आदतन बदमाश हैं व हत्या के एक अन्य मामले में जेल में था, व अभी पैरोल पर छूट कर आया हैं।दोनों आरोपि सिम्स के पास गए थे जहा मृतक की मारपीट से घायल हत्या के मुख्य आरोपी अमित का भाई भर्ती था,वही से पुलिस ने ईश्वर व अमित को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article