कांकेर में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 10 मार्च को : जनपद अध्यक्ष 7 को और उप सरपंच 8 मार्च को चुने जाएंगे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर जिले में पंचायत चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

ग्राम पंचायत स्तर पर उप सरपंच के चुनाव के लिए 3 मार्च को पंचों को सूचना जारी की जाएगी।

उप सरपंच का चुनाव 8 मार्च को होगा। जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू होगी।

इस दिन सदस्यों को सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायत की सभा 7 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत स्तर पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 5 मार्च को सूचना जारी की जाएगी।

जिला पंचायत की सभा 10 मार्च 2025 को होगी। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Share This Article