जिला चिकित्सालय बिलासपुर में आज निःशुल्क कैंसर उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

निःशुल्क कैंसर उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन

बिलासपुर 25 जनवरी 2021। जिला चिकित्सालय बिलासपुर में आज निःशुल्क कैंसर उपचार एवं परामर्श शिविर का ई-कैम्प के माध्यम से आयोजन किया गया है।

यह आयोजन एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत् किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, सिविल सर्जन डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता, एनसीडी सेल की नोडल अधिकारी डाॅ. के. वैष्णव मौजूद थी।
शिविर में भेषज विशेषज्ञ डाॅ. बी.पी. सुषमा कुजुर द्वारा 14 लोगों की जांच की गई। कैंसर विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश पेण्डारकर एवं डाॅ. सी.एल. त्रिपाठी द्वारा तकनीकी सहयोग द्वारा आॅनलाईन परामर्श दिया गया। इस शिविर में 3 कैंसर एवं 10 संदेही मरीज पाये गये। कैंसर से बचाव, इसके उपचार एवं कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए जानकारी से लोगों को अवगत भी कराया गया।

Share This Article