किसान सम्मान निधि: 102191 किसानों के खाते में 20.44 करोड़ रूपए अंतरित

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली // प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 19वीं किश्त के रूप में बिहार के भागलपुर से 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खाते में डिजिटल माध्यम से 22 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि अंतरित की। इनमें जिले के 102191 किसानों के बैंक खाते में 02-02 हजार रूपए के मान से 20.44 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया गया। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में किसानों को लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, दलहन एवं तिलहन की उन्नत कृषि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. एल. शर्मा, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एम. आर. तिग्गा, सहायक संचालक श्री एम.एस.पैकरा एवं ललिता मरावी, इंजीनियर डॉ.पी.के.सिंह एवं श्री एस. के. लहरे, विषय विस्तु विशेषज्ञ पल्लवी पोर्ते, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी.पी. कोशले सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Share This Article