बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 नक्सली मारे गए। जवानों ने मौके से सभी शव बरामद कर लिए हैं। मारे गए नक्सलियों में सभी पुरुष हैं।

संयुक्त ऑपरेशन में 800 से अधिक जवान शामिल

पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि करीब 800 से 1000 जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया।

मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद जवानों ने इंसास राइफल, .303 बोर, 12 बोर बंदूक और BGL लॉन्चर समेत कई हथियार बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन के बाद जवान सुरक्षित अपने बेस कैंप लौट आए हैं।

नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग, मुंहतोड़ जवाब मिला

शनिवार सुबह जब जवान सर्च ऑपरेशन के तहत जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 8 नक्सली ढेर हो गए। फिलहाल, मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।

पिछले एक महीने में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर

बीजापुर मुठभेड़ से पहले भी सुरक्षाबलों ने कई बड़े ऑपरेशन किए हैं। 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगलों में करीब 80 घंटे चले ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए थे। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख का इनाम घोषित था।

अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

इस मुठभेड़ को लेकर IG सुंदरराज पी और पुलिस अधिकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं। सुरक्षाबलों का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन बढ़ाया जाएगा।

Share This Article