सेवा दल के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के अतिरिक्त अध्यक्ष अशोक शुक्ला को समस्त पदाधिकारियों ने सर्व समिति से प्रदेश अध्यक्ष बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया_*

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के अतिरिक्त अध्यक्ष अशोक शुक्ला को समस्त पदाधिकारियों ने सर्व समिति से प्रदेश अध्यक्ष बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया

बिलासपुर। आज दिनांक 17:01: 2021 को इंदिरा कांग्रेस भवन बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय कांग्रेस सेवादल की विशाल बैठक आयोजित की गई। जिसमें *प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शुक्ला* ने किसान संघर्ष यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है, गोधन न्याय योजना का प्रचार, किसानों को मिलने वाला समर्थन मूल्य 2500 सौ रुपये राज्य सरकार माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा दिया जा रहा है जो की हमारे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने किया है, जो BJP की केंद्र सरकार नहीं कर पायी, इन जैसे मुद्दो पर श्री शुक्ला ने निर्देश दिया ।

आज के कार्यक्रम मे प्रदेश महासचिव जे•आर• साहु, प्रदेश महासचिव सज्जन प्रसाद दीक्षित, प्रदेश महासचिव प्रदीप ताम्रकार, प्रदेश महासचिव विनीत जयसवाल, सहित प्रदेश सचिव संजय विश्वास, प्रदेश सचिव राम सिंह, प्रदेश सचिव मोतीलाल कुर्रे, प्रदेश सचिव देव चंद्राकर, प्रदेश सचिव हरबंस राठौर, प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश कुमार लारोकर, राजेन्द्र श्रीवास, आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रदेश में 6 महासचिव हैं उनमें से 4 महासचिव आज के कार्यक्रम मे उपस्थित थे। साथ ही , सूरजपुर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह विठ्ठल, सरगुजा जिला अध्यक्ष अजय अरुण मिंज, कोरबा जिला अध्यक्ष प्रदीप पुर्नाये, कोरबा महिला जिला अध्यक्ष गीता सिंह, रायगढ़ जिला शहर अध्यक्ष नरेश जयसवाल, भिलाई जिला अध्यक्ष लखी नारायण सोनी, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, शलभ साहू, दुर्ग शहर पूर्व जिला अध्यक्ष जय विश्वास, कोरबा शहर जिला अध्यक्ष दुष्यंत देवांगन, रायगढ़ ग्रमीण जिला अध्यक्ष सन्तोष बोहिदार, दुर्ग जिला अध्यक्ष गरीब दास साहू, जिला अध्यक्ष पेंड्रा मरवाही सुरेश भट्ट, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष अब्दुल सलीम कुरैशी, बिलासपुर ग्रमीण जिला अध्यक्ष गंगाराम लास्कर, बिलासपुर ग्रामीण यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष प्रीति प्रधान, एवं प्रदेश के सभी महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश के संयुक्त सचिव सहित विभिन्न जिलों के महासचिव, जिला सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष गण संग सैकड़ों पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का *एक मतेन!* समर्थन किया

तथा, क्षमता विहिन, अप्रशिक्षित अकुशल अक्षम _प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण ताम्रकार_जो की ठगी करने वाले, अपराधी प्रवृत्ति के लोगो को सरंक्षण देने का कार्य करते है, उनके विरुध्द पदाधिकारियो ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया तथा, पदाधिकारियो के सर्वसम्मति से सेवादल को सम्मान दिलाने, *अरुण ताम्रकार* द्वारा संरक्षित अपराधियों से संगठन को बचाने एवं कुशल नेतृत्व करने हेतू अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष *अशोक शुक्ला* को *_छ.ग. प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष_* नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया, तथा संगठन हित में *श्री अशोक शुक्ला* को नियुक्ति का सर्व अधिकार देते हुए सेवादल को विस्तार करने का अधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
श्री अशोक शुक्ला ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसान संघर्ष यात्रा, सेवादल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की तैयारी करने, सभी प्रदेश अधिकारी एवं जिला अध्यक्षो को निर्देश दिया।

*ज्ञात हो कि 6 महासचिव प्रदेश में है, तथा 4 महासचिव आज एकमतेन प्रस्ताव पारित किए है।*
उपरोक्त प्रस्ताव की प्रति मुख्यमंत्री जी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय सेवा दल अध्यक्ष लाल जी देसाई जी, को देने का निर्णय लिया गया, एवं सेवादल के साथियों के हक में उनके सम्मान के लिए निर्णय लिए गए। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आज के कार्यक्रम मे प्रदेश के पदाधिकारियों ने जन भावनाओं को ध्यान से रखते हुए सभी बड़े नेताओं को अवगत कराने हेतु किया गया जिसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कमल दुसेजा ने दी।

Share This Article