बिलासा देवी स्मृति दिवस समारोह पचरी घाट जूना बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासा देवी स्मृति दिवस समारोह पचरी घाट जूना बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अरुण साव थे। उन्होंने इस अवसर पर केंवट निषाद समाज की तारीफ करते हुए कहा कि केंवट समाज में मातृ शक्ति की सक्रियता आज भी कायम है। इसीलिए बिलासा देवी वीरांगना कहलाई, जिनके नाम पर बिलासपुर बसा..उन्होंने बिलासा देवी को प्रतिष्ठा दिलाने व देश में नाम रौशन करने के लिए बिलासा कला मंच और उसके संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव की भूरी भूरी प्रसंशा की।

विशिष्ट अतिथि महापौर श्री रामशरण यादव, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, सभापति शेख नजीरुद्दिन, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद, व पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए वीरांगना बिलासा देवी की कर्मस्थली और केवट समाज की सांस्कृतिक विरासत की प्रसंशा करते हुए आज के शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित

केवट,निषाद समाज के महिला,पुरुष,बच्चों को शुभकामाएं प्रेषित की। समारोह में बिलासा देवी को प्रतिष्ठापन करने वाले बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव का अभिनन्दन किया गया। समारोह के पूर्व शोभायात्रा निकाली गई जिसमे समाज के हजारों संख्या में लोग शामिल हुए।

पश्चिमी घाट में प्रस्तावित चेक डेंम को.. नीचे.. डोंगा घाट में अथवा मधुबन के पास बनाने के आग्रह के साथ मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया ज्ञापन मछुआरा समाज के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम परिचित एक ज्ञापन में पचरी घाट के पास प्रस्तावित चेक डैम को गंगा घाट अथवा मधुबन के पास बनाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित एक ज्ञापन में मछुआरा समाज ने लिखा है कि पश्चिमी घाट के साथ आदिकाल से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की आस्था जुड़ी रही है।

Share This Article