गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान निर्माता को किया नमन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। भारत आज 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को नमन करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस भारत के संविधान लागू होने के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विविधता में एकता के इस पर्व पर संवैधानिक आदर्शों का पालन करते हुए विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।

अंबिकापुर में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे।

गणतंत्र दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रभक्ति और एकता का जश्न मनाया जा रहा है।

Share This Article