मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड

टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, प्रभारी मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, कॉउन्सिल के महानिदेशक श्री मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के महानिदेशक श्री मुदित कुमार सिंह ने बताया कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर का उद्देश्य युवाओं एवँ बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता लाना है । साथ ही छत्तीसगढ़ की बौद्धिक सम्पदा एवँ संस्कृति का बड़े पैमाने पर परिचय देना है । संस्थान के द्वारा बच्चों को विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रदेश भर के स्कूलों, महाविद्यालयों और पंचायत केंद्रों के माध्यम से इन पोस्टरों का वितरण किया जाएगा । श्री सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर, राजधानी दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर की तर्ज पर स्थापित की गयी है ।

Share This Article