मौसम अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय, बढ़ी नमी से तप रहा प्रदेश, दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है। कहीं-कहीं तो पारा 5 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। रायपुर और बिलासपुर में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा हो गया है।

दुर्ग में और अंबिकापुर में भी रात में ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब दिन में गर्मी में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। यानी तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। मौसम आने वाले दिनों में शुष्क रहने के आसार हैं।

उत्तरी ठंडी हवाओं का प्रवाह भी बंद हो गया है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड कम होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी में किसी तरह का सिस्टम नहीं बन रहा है। इस वजह से आने वाले तीन-चार दिन मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है अलबत्ता तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर सभी जगहों पर दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ा हुआ है। दुर्ग में अभी रात में ठंड महसूस हो रही है। वहां रात का तापमान 11.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। ये सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम है। प्रदेश में अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इस वजह से यहां अच्छी ठंड महसूस की जा रही है।

Share This Article