शादी का झांसा देकर युवती से देहिक शोषण के मामले में पकड़े गए दो आरोपी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सवितर्क न्यूज, विवेक देशमुख

मस्तूरी। मस्तूरी थाने में दो पीड़ित महिलाओं ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला पंजीबद्ध कराया की 1. पीड़िता की जान पहचान 3 वर्ष पूर्व रिश्तेदार यहां शादी में आए पेंड्रा निवासी योगेश रजक से हुई थी तब से मोबाइल के माध्यम से बातचीत कर एक दूसरे को पसंद कर लड़के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया जा रहा था जो कुछ दिन पूर्व लड़की के द्वारा शादी करने की बात की तो योगेश रजक के द्वारा मोबाइल बंद कर बातचीत करना बंद कर दिया जिस पर पुलिस की लिखित आवेदन पर थाना मस्तूरी में अपराध दर्ज किया गया है एवं 2. पीड़िता की पूर्व में शादी हुई थी

जिसका तलाक हो चुका है एक दिन पीड़िता की जान पहचान 1 वर्ष पूर्व इसी तरह एक लड़की जितेंद्र कुमार धीवर निवासी कोरिया से हुई जो पीड़िता से मिलने पर मैं अपने शादी करूंगा का कर प्रस्ताव रखा गया और उसी के घर में करीब 1 माह से रहने लगा और उसके साथ शाररिक संबंध बनाया गया अपने घर चिरमिरी जाने के बाद फोन से बातचीत करता था और बीच-बीच में उससे मिलने के लिए आता रहा जब लड़की शादी के लिए बोली तो मोबाइल से बातचीत करना बंद कर दिया जिसमें पीड़िता की शिकायत पर थाना मस्तूरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है महिला संबंधी अपराध होने के कारण मस्तूरी पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व पुलिस अधीक्षक महोदय निमिषा पांडे को अवगत करा कर आवश्यक दिशा प्राप्त किया गया मामले के दोनों आरोपी जिले से बाहर के थे एक आरोपी गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं दूसरा आरोपी कोरिया जिले का होने के कारण पुलिस की अलग अलग टीम रवाना की गई तथा दोनों टीम की तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह, सउनि प्रदीप यादव, हेमसागर पटेल, प्र आर. देवमुन सिह पृहुप,आर संतोष पाटले, योगेन्द्र खुटे, अजित कांत, की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article