बिलासपुर ब्रेकिंग :दो बाइको में जबरदस्त भिड़ंत ,युवक और बच्चे को आई चोट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। रफ्तार पर लगाम लगाने में बिलासपुर पुलिस नाकाम साबित हुई है यही कारण है कि आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं आम हो चली है आज भी देर शाम मुंगेली नाका चौक के पास दो बेलगाम बाइक आपस में भिड़ गई बाइक क्रमांक सीजी 10 एआर 0431 में सवार एक युवक और बच्ची को गंभीर चोंटे आई है ।

जिन्हें आस पास के लोगों ने ऑटो में सवार कर हॉस्पिटल पहुँचाया है। बताया जा रहा है इस सड़क हादसे के दौरान चौराहे के पास काफी भीड़ थी तभी दोनों बाइक के बीच भिड़ंत हुई, घायल बाइक सवार और बच्ची मंगला की ओर से नेहरू चौक की ओर जा रहे थे।जो स्विमिंग पूल के सामने इस हादसे का शिकार हो गए, दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे सड़क पर काफी खून फैल गया था, फ़िलहाल सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँच अपनी जांच में जुट गई है और घायलों की पतासाजी कर रही है।

Share This Article