फिर लौटेगी सर्दी: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर घटा, ठंडी हवाओं से गिरेंगे तापमान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिर लौटेगी ठंड: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर घटा, ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान

अंबिकापुर/रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौटने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने के साथ ही उत्तर से ठंडी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

मैनपाट में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक हल्की धुंध छाई रही। गुरुवार को प्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों में अंबिकापुर और कोरिया रहे, जहां रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

बादल छंटते ही बढ़ेगी ठंड

पिछले तीन-चार दिनों से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया था, जिससे ठंड का असर कम हो गया था। लेकिन अब बादल छंटने से तापमान में गिरावट आएगी और अगले 24 घंटों में ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब भीषण ठंड पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा, लेकिन सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती हैं।

प्रदेश में जारी रहेगा तापमान का उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से हवा में नमी बढ़ गई थी, जिससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं रुक गई थीं। अब इस सिस्टम का असर खत्म होते ही हवा में नमी कम होगी और उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी। इसके चलते सुबह और रात के तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले तीन-चार दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव देखा जाएगा, लेकिन सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे फिर से महसूस किया जाएगा।

Share This Article