कांग्रेस का नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ उद्घाटन के साथ हुआ कार्यशील

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का भव्य उद्घाटन किया। अब तक पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पर स्थित था, लेकिन अब यह ‘9ए कोटला मार्ग’ पर स्थानांतरित हो गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत कांग्रेस मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान तथा ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ का सामूहिक गान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, संसदीय दल के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के विधायक दलों के नेता, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भी समारोह का हिस्सा बने।

‘इंदिरा भवन’ को कांग्रेस और उसके नेताओं की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। इसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों के संचालन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कांग्रेस का यह नया मुख्यालय पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन था और अब इसे आधिकारिक रूप से कार्यशील कर दिया गया है।

हालांकि, कांग्रेस अपने पुराने मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ को फिलहाल खाली नहीं करेगी। यह भवन 1978 से पार्टी के मुख्यालय के रूप में कार्यरत रहा है, जब कांग्रेस (आई) का गठन हुआ था।

Share This Article