ओबीसी आरक्षण में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का महाआंदोलन, कल होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण में की गई कटौती के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 15 जनवरी को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। इस आंदोलन की घोषणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की। उन्होंने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता आरक्षण में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान प्रदेश के 16 जिला पंचायतों और 85 जनपद पंचायतों में ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित थीं, लेकिन अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग समाप्त कर दिया गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साजिश के तहत ओबीसी आरक्षण में कटौती करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म कर दिया गया है।

जहां 90% आबादी ओबीसी, वहां भी आरक्षण नहीं

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि मैदानी क्षेत्रों की कई पंचायतों में 90 से 99 प्रतिशत आबादी ओबीसी वर्ग की होने के बावजूद वहां सरपंच पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। इसी तरह, पंचों के आरक्षण में भी जनसंख्या के अनुपात में कटौती की गई है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित रही सीटों को अब सामान्य श्रेणी में डाल दिया गया है। कांग्रेस ने इसे सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया है और सरकार से तत्काल आरक्षण बहाल करने की मांग की है।

Share This Article