जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और नगर विधायक शैलेश पांडे ने निर्माणाधीन बराज के कार्य का निरीक्षण किया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और नगर विधायक शैलेश पांडे निर्माणाधीन बराज का निरीक्षण किया  सरकंडा के शिव घाट तथा शनिचरी के पचरी घाट के कार्य का निरीक्षण किया।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर को दी गई दो बराज के सौगात के कार्यस्थल और कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज बिलासपुर दौरे पर पहुंचे यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन बराज का निरीक्षण किया । पहले सरकंडा के शिव घाट तथा शनिचरी के पचरी घाट के कार्य का निरीक्षण किया।बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने दोनों बराज की जानकारी तथा बिलासपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा अरपा के दोनों तट पर बनने वाले स्मार्ट रोड की विस्तृत जानकारी माननीय मंत्री जी को दी। मंत्री ने अरपा में प्रदूषित जल छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त की जिस पर विधायक श्री शैलेश पांडेय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने अरपा के दोनों किनारे नाला बनाने की स्वीकृति दे दी है जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा जिससे अरपा में वर्ष भर शुद्ध जल का भराव दोनो बराज में हो सकेगा।दोनो बराज के निर्माण के बाद बिलासपुर के भूजल स्तर में वृद्धि होगी और अरपा अपने मूल स्वरूप में पुनः आएगी। आज के निरीक्षण में मंत्री रविंद्र चौबे, विधायक शैलेष पांडेय ,विधायक श्रीमती रश्मि सिंह महापौर रामशरण यादव ,सभापति शेख नजीरुद्दीन, अरुण सिंह चौहान,आशीष सिंह,विजय पांडेय, राजेन्द्र शुक्ल,शैलेंद्र जायसवाल, रामा बघेल,मोती थावरानी, दीपांशु श्रीवास्तव,अमीन मुगल, सुदेश दुबे ,स्वर्णा शुक्ला तथा विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता, तथा विभाग के सभी अधिकारी ,इंजीनियर उपस्थित थे।

Share This Article