बिजली विभाग के ठेकेदारों की लापरवाही बिना सेफ्टी के करवा रहे हैं धड़ल्ले से कार्य।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

मस्तूरी,सवितर्क न्यूज, विवेक देशमुख

बिजली विभाग के ठेकेदारों की लापरवाही बिना सेफ्टी के करवा रहे हैं धड़ल्ले से कार्य।

मस्तूरी क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग द्वारा पुराने बिजली की तार को निकालकर नये केबल तार लगाया जा रहा है। जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा ठेकेदारों को ठेके पर दिया गया है।

जहां पर बिजली ठेकेदारों की लापरवाही चरम छू रही है बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताना, लगाएं बिजली के तेजी से कार्य करवाया जा रहा है जिसमें बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका है।

इस विषय पर बिजली ठेकेदार से पूछा गया तो अपनी जवाबदारी से पल्ला झाड़ते हुए ऊपर से काम कर रहे लड़कों के ऊपर गलती ठहराते हुए बात को घुमाते नजर आए। वही इस संबंध पर बिजली विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

Share This Article