भिलाई में दसवीं के छात्र की गला घोटकर हत्या, सरकारी स्कूल की छत पर मिला शव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

भिलाई में 10वीं कक्षा के एक छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव सोमवार को सरकारी स्कूल की छत पर मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, पुलगांव बस्ती निवासी दानेश्वर साहू उर्फ पप्पू (14) 10वीं कक्षा में पढ़ता था। साथ ही अखबार बांटने का भी काम करता था। दानेश्वर रविवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। घर वाले उसे आसपास तलाश करते रहे, पर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर सोमवार सुबह परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने जाने वाले थे।

भाइयों से चल रहा था विवाद हो सकता है मामले में हाथ

इससे पहले कि परिजन थाने जाते, स्थानीय लोगों ने बस्ती के सरकारी स्कूल की छत पर दानेश्वर का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दानेश्वर का उसके ही भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को उन पर ही हत्या की आशंका है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस भी ज्यादा नहीं बता रही है।

साभार -dainaik bhaskar
Share This Article