छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड-सरगुजा संभाग के जिलों में छाया रहेगा कोहरा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में चार से पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी जिस कारण से राज्य में ठंडक बढ़ेगी। सरगुजा जिले में कोहरे और शीतलहर की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम होने के कारण दिन और रात के तापमान कम होने लगा है। में गिरावट के कारण ठंड का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में शीतलहर की भी संभावना है।

सरगुजा में ठंड बढ़ी
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बादल छटने शुरू हो गए हैं जिस कारण से ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अभी मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का टाइम लगेगा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला  मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।

रायपुर में कैसा रहा मौसम
राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर दिखने लगा है। , बादल जब पूरी तरह से छंट गए हैं वैसी तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। बुधवार को सुबह से ही राजधानी में हल्के बादल छाए हुए हैं। दोपहर तक बादल छंटने की संभावना थी लेकिन मौसम साफ नहीं हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा।

कोहरे का भी असर
गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। सरगुजा इलाके में कोहरे का असर रहा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी रायपुर में अभी एक सप्ताह से ठंड नहीं पड़ रही थी। गुरुवार से एक बार फिर से ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य में फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है।

Share This Article