बिलासपुर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

सुबह ठंडी हवाओं के साथ आसमान में छाए रहे बादल, नए साल में फिर लुढ़केगा पारा

रविवार की सुबह आसमान में छाई रही बदली।बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो गया है। शनिवार की शाम अंधड़ और हल्की बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। वहीं, रविवार की सुबह भी ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबादी हुई।.हालांकि, दोपहर में आसमान साफ हो गया और धूप निकल गया, जिसके चलते अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने नए साल में फिर से पारा लुढ़कने और ठंड में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदीशनिवार दोपहर तेज गर्मी का अहसास हुआ, जिसके बाद अचानक मौसम बदला और फिर शाम को अंधड़ चलने लगा। इस दौरान शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। और सर्द हवाएं चली, जिस वजह से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। रात में ठंड बढ़ी तो कई जगहों पर अलाव का भी सहारा लेना पड़ा।इधर, रविवार की सुबह आसमान में हल्के बादलों के बीच कई इलाकों में नजर आए।

शहर के कई इलाकों में हल्की वर्षा भी हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छंटने लगे। कुछ ही घंटों में आसमान साफ हो गया। सूर्य की किरणें धरती पर पड़ने लगी। इस दौरान दोपहर में लोग घर के आंगन और छत पर धूप सकते नजर आए।पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते बढ़ेगी ठंडमौसम वेधशाला के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है, जिसके कारण नमी की मात्रा में कमी आएगी।

प्रदेश में 30 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी।आठ डिग्री तक गिरेगा पाराजिले में रविवार की रात ठंड ज्यादा महसूस हुई। हालांकि, तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक था, लेकिन ठंडी हवाओं के असर से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने दो जनवरी तक बिलासपुर समेत प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में 6 से आठ डिग्री तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।उत्तर छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से कुछ जगह में शीतलहर भी चल सकती है।

Share This Article