राजिम जयंती में अंचल की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजिम सवितर्क न्यूज, संवाददाता अजय देवगन

माता राजिम जयंती में अंचल की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ

(माता राजिम गाथा पर वीडियो,आडियो निर्माण हेतु गीतकारों एवम गायकों का सम्मान)
राजिम:–भक्त माता राजिम जयंती के सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रयागभूमि राजिम में आयोजित राज्य स्तरीय माता राजिम जयंती समारोह में ,माता राजिम गाथा पर वीडियो एवं आडियो निर्माण करने वाले अंचल के साहित्यिक एवम सांस्कृतिक हस्तियां श्री श्रवण कुमार साहू,”प्रखर”,श्री मुन्ना लाल देवदास, श्री बैसाखू राम साहू एवम श्री हरीश साहू ,फागु राम तारक का प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय भूपेश बघेल जी,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय ताम्रध्वज साहू जी,गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन और कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री चुन्नी लाल साहू, सांसद महासमुंद,श्री धनेंद्र साहू जी विधायक अभनपुर, श्री अमितेश शुक्ल जी विधायक राजिम,श्री अर्जुन हिरवानी जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा राजिम माता के जीवन पर केंद्रित यश गाथा हेतु अंचल के राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवम साहित्यकार मुन्ना लाल देवदास कृत “ये राजिम धाम हरे,”गीतकार श्री बैसाखू राम साहू कृत” राजिम माता की आरती “और अंचल के ख्यातिप्राप्त शिक्षक एवम साहित्यकार, श्री श्रवण कुमार साहू,”प्रखर”कृत “माता राजिम गाथा”के पोस्टर का विमोचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फ़िल्म निर्माता ,निर्देशक श्री मोहन सुंदरानी जी एवम प्रदेश के कोने कोने से आये हुए सामाजिक पदाधिकारियों,एवम सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।माता राजिम के जीवन पर आधारित आडियो वीडियो निर्माण से अंचल के सामाजिक जनों में विशेष उत्साह देखा गया, इस उपलब्धि हेतु इन साहित्यकारों व संस्कृति कर्मियों को भुनेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष साहू संघ गरियाबंद, महेंद्र साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन मन्दिर समिति राजिम, नारायण साहू तहसील अध्यक्ष, लाला राम साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ नारायण साहू,जगन्नाथ साहू, त्रिलोक साहू,यशवंत साहू, गोपाल साहू ,भवानी शंकर साहू, चंद्रशेखर साहू सहित साहू समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Share This Article