दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज मुख्यमंत्री बघेल ने किया गहरा दुःख प्रकट
07-जनवरी,2021
रायपुर-{सवितर्क न्यूज़} दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला शुक्ला का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। सरला शुक्ल पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं, और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक जताया है।
शुक्ल परिवार के करीबी दौलत रोहरा ने सरला शुक्ल के निधन की पुष्टि की है।वे 90 वर्ष की थीं। लंबे समय से बीमार चल रही श्रीमती शुक्ल का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार लोधी स्टेट मुक्तिधाम दिल्ली में होगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Editor In Chief