प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो कर दी अपने सुहाग की हत्या!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच दिन से लापता युवक की लाश मिलने के बाद हुआ खुलासा!

5-जनवरी,2021

गरियाबंद-{सवितर्क न्यूज़}
गरियाबंद । पांच दिन से लापता युवक की लाश उसी के घर के पीछे पाई गयी थी। अब इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल युवक की हत्या की गयी थी और इस घटना को अंजाम उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था। मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना छुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम जय प्रकाश अग्रवाल था और छुरा का रहने वाला था। मृतक की पत्नी ने पति के गुमशुदगी की शिकायत छुरा थाने में दर्ज करायी थी, जिसके बाद मृतक का शव उसी के घर के पीछे कचरे में पड़ा हुआ पाया गया था। शव के चेहरे को कुत्तों ने बुरी तहर से नोच खाया था। पुलिस ने मामले को हत्या से जोडकर इसकी जांच शुरू की।
पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी से पूछताछ शुरू की तो महिला हर बार अपना बयान बदलती रही। महिला के बार बार बयान बदलने पर पुलिस का शक महिला के प्रति और गहराता गया। महिला से जब पुलिस ने कढ़ाई से पूछाताछ की तो खुलासा हुआ उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गये।
महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक देवराज उर्फ गोलू साहू के साथ उसका अवैध संबंध था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में उसके पति ने एक माह पहले देख लिया था। इसी बात को लेकर रोज मृतक और उसका विवाद होता रहता था। 29 दिसंबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके पति ने गोलू साहू को काॅल करके घर बुलाया था। गोलू के घर आने के बाद उसके पति और गोलू के बीच जमकर विवाद भी हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुमन ने गोलू के साथ मिलकर जय प्रकाश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में ढक कर घर की छत से नीचे फेंक दिया था। रविवार को जब शव उसी के घर के पीछे मिला तो पुलिस ने इस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जाँच शुरू की गयी और संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी सुमन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गयी।
फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन अग्रवाल और उसके प्रेमी गोलू साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article