विधानसभा ब्रेकिंग: सड़क निर्माण मामले में बड़ी कार्रवाई, चार अधिकारी सस्पेंड, एक रिटायर अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश, ठेकेदार के खिलाफ रिकवरी व FIR के निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर 19 दिंसबर 2024। डीएमएफ मद से सड़क निर्माण मामले में भ्रष्टाचार पर आज तीखी नोंकझोंक हुई। विधायक अजय चंद्राकर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ऊंची आवाज में बात करते देख खुद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपने स्थान पर खडे होकर दोनों को समझाना पड़ा। अजय चंद्राकर ने पूछा कि जिला निर्माण समिति, दंतेवाड़ा अंतर्गत डीएमएफ मद से स्वीकृत प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत कोरकोट्टी सड़क निर्माण कार्य एवं ग्राम हिरोली से हेल्प सेंटर तक पहुंच मार्ग भाग-1 व 2 की टेंडर/रिटेंडर 3 [19 दिसम्बर, 2024 कब-कब हुआ और इसकी लागत राशि कितनी है? इस काम को लेकर कार्य आदेश कब हुआ एवं उसकी एजेंसी व प्रोपाईटर का नाम, पता सहित बतायें? उन्होंने ये भी पूछा कि उक्त सड़क निर्माण अंतर्गत अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुयी है? यदि हां, तो क्या-क्या अनियमितता पायी गयी और उसके जिम्मेदार कौन हैं तथा उन पर क्या कार्यवाही, किनके द्वारा की गयी? जवाब में मंत्री ने बताया कि ये टेंडर मूल लागत से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा का था। मंत्री ने बताया कि रोड का निर्माण 2 करोड़ 78 लाख रुपये का था, जिसमें से 1 करोड़ 81 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। मंत्री ने बताया कि इस सड़क का निर्माण जिला निर्माण समिति से होना था, इसका विभाग से कोई लेना देना नहीं था। जिला निर्माण समिति अपने स्तर से विभाग का चयन कर लेती है। पीएमजीएसवाई का चयन निर्माण एजेंसी के रूप में किया। इस मामले में आयी शिकायत की जांच करायी गयी, जिसमें जांच प्रतिवेदन में ठेकेदार और अफसर पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी। ठेकेदार से 2 करोड़ रुपये वसूली के लिए 3 जून 2024 को आदेश दिया गया है। मंत्री ने बताया कि तात्कालीन एक्जेक्यूटिव इंजीनियर अनिल राठौर (रिटायर) के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं, वहीं दामोदर सिंह सिदार तात्कालीन कार्यपालन अभियंता को सस्पेंड कर विभागीय जांच की जायेगी, तारकेश्वर दीवान, एसडीओ को निलंबित कर विभागीय जांच होगी, आरवी पटेल सहायक अभियंता एसडीओ को निलंबित कर जांच की जायेगी, रविकांत सारथी को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, एक उप अभियंता की मृत्यू हो गयी है, इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डी.एम.एफ. मद में स्वीकृत नहीं है, बल्कि कार्य जिला निर्माण समिति को विशेष केन्द्रीय सहायता मद में स्वीकृत है। “बी.टी. सड़क निर्माण कार्य मुख्यमार्ग से कोरकोटी तक (भाग- 01 से 13 तक), तथा बी.टी. सड़क निर्माण कार्य मड़कामीरास से हिरोली हेल्थ सेन्टर तक 3.50 कि.मी. (भाग 01), एवं बी.टी. सड़क निर्माण कार्य हिरोली हेल्थ सेन्टर से हिरोली कैम्प डोकापारा तक 3.50 कि.मी. की स्वीकृति थी। मामले में शिकायत मिली थी, जिसकी प्रथम स्तरीय जाँच कलेक्टर दन्तेवाड़ा के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व की अध्यक्षता में 05 सदस्यीय टीम गठित कर करायी गई है, जिसकी भौतिक सत्यापन में अर्थवर्क, जी.एस.बी., डामरीकरण कार्य, डब्ल्यू. बी.एम. एवं सोल्डर कार्य, पुलिया सह रिटेनिंगवाल में अनियमितता का उल्लेख है।

    मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article