भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। माना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर- भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। माना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी का रायपुर के अलावा बलौदा बाजार और महासमुंद जिले के भी दौरा का कार्यक्रम है। वे आज सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, महामंत्री पवन साय के साथ पहली बैठक होगी। इसके साथ ही दोपहर 12:00 बजे संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश मोर्चा के अध्यक्षों के साथ दूसरी बैठक होगी।

वहीं प्रदेश प्रभारी 4 जनवरी को बलौदाबाजार और 5 जनवरी को महासमुंद जिले का दौरा करेंगी। इसके साथ ही जिलों के भाजपा कार्यालय में अलग-अलग स्तर की बैठक होगी।

Share This Article