जांजगीर-चांपा: युवती की अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा: युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

मुलमुला थाना क्षेत्र की एक युवती ने 23 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस और साइबर टीम ने जांच के दौरान आरोपी किशन कुमार मंडल का लोकेशन महाराष्ट्र के गोसेनपुर दयानगर में पाया। घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने युवती के व्हाट्सएप और फेसबुक से फोटो चुराए और उनके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार की। इसके बाद उसने पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर इन फोटो को अपलोड किया।

आरोपी किशन कुमार मंडल को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच जारी रखी है।

Share This Article