छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना… अंबिकापुर सबसे ठंडा, यहां रात का पारा 9 डिग्री

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दिन का मौसम सभी जगहों पर ठंडा रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम और रात का पारा सामान्य से अधिक रहेगा। रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

आउटर के इलाकों मे प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा गर्म दुर्ग रहा। यहां अधिकतम तापमान 30.6°C रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। वहीं समुद्र से आ रही नमी के कारण प्रदेशभर में अगले दो दिनों तक दोपहर में मौसम ठंडा रहेगा।प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

हल्के बादल के साथ बाैछारें पड़ने के आसार रायपुर में आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। एक-दो बार गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की भी संभावना है। इस वजह से दिन में हल्की ठंड रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 20.2 डिग्री रहा जो औसत से 6.1 डिग्री रहा।

बस्तर संभाग में बारिश और बादल के हालातमौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (तेज हवा की एक पट्टी) और पश्चिमी विक्षोभ के कारण समुद्र से नमी आ रही है। नमी बढ़ने के कारण आद सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश और बादल के हालात बनेंगे।

10 दिसंबर से मौसम साफ होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 दिसंबर से मौसम साफ होने की संभावना है। इससे पहले रविवार और सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले 2 दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम होगा और रात का पारा सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

Share This Article