भाई राहुल पर प्रियंका को है गर्व, संबित पात्रा को दिया करारा जवाब; जानें क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रियंका गांधी, संबित पात्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘‘देशद्रोही’’ कहे जाने पर शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए 13 साल जेल में काटने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को ‘देशद्रोही’ कह सकते हैं, उनके लिए राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है।

राहुल के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग आजादी की लड़ाई में 13 साल जेल में रहने वाले जवाहरलाल नेहरू जी को देशद्रोही कह सकते हैं, जो पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली और शहीद हुईं इंदिरा जी को देशद्रोही कह सकते हैं, जो राजीव गांधी जी को देशद्रोही कह सकते हैं, वो अगर राहुल जी के लिए ऐसा कह रहे हैं, तो कोई नई बात नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है, उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने देश की एकता के लिए 8 हजार किलोमीटर की यात्रा की जिसमें से चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा थी।’’ प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये लोग कुछ भी कहते रहें, फर्क नहीं पड़ता।’’

संबित पात्रा ने लगाया था आरोप

बता दें कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही खोजी मीडिया समेत अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ संबंध रखते हैं और वह देशद्रोही हैं। संबत पात्रा का यह बयान संसद परिसर में अदाणी मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आया था। विपक्ष के नेताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। उन्होंने जैकेट पहन रखी थी जिस पर लिखा था कि ‘मोदी-अदाणी एक हैं।’

Share This Article