हाथी का आतंक : 4 साल की बच्ची को पटककर मार डाला, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 4 साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला। कमार परिवार झोपड़ी में सोए हुए थे। छप्पर तोड़ कर हाथी ने सूंड से बच्ची को उठाकर पटका और कुचल दिया। बच्ची का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। घटना सीतानदी टाइगर रिजर्व के आमाबाहरा गांव के कमार बस्.सुबह होते ही गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी।

मौके पर वन विभाग की टीम ने परिजनों के सामने पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है।उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के DFO वरुण जैन ने बताया कि पोटाश बम से हुए घायल हाथी का शावक मंगलवार की रात रिसगांव वन परिक्षत्र में विचरण कर रहा था, तभी हाथी को महुआ की गंध लगी होगी, जिसके कारण हाथी कमार बस्ती पहुंचा।बच्ची को सूंड से उठाकर पटकाझोपड़ी के अंदर सूंड घुसाया, जहां से खाने के सामान लेने की कोशिश की।

लेकिन परिवार झोपड़ी के अंदर सो रहा था। हाथी ने सूंड को झोपड़ी के अंदर सूंड डाला और सीधे 4 साल की बच्ची राधा कमार उठाया और पटक दिया। हाथी बस्ती से आगे बढ़ गया।25 हजार रुपए सहायता राशि दी गईउदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के DFO वरुण जैन ने बताया कि बच्ची के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए सहायता राशि के रूप में दी गई है।

रिसगांव वन परिक्षेत्र सहित अन्य ग्रामीणों को सतर्क रहने, हाथी से दूर रहने,हाथी के आस-पास नहीं आने की अपील की गई है।बता दें कि बीते दिनों पहले पोटाश बम से हाथी का शावक घायल हो गया था, जिसका इलाज कड़ी मशक्कत के बाद हुआ। घायल होने के कारण वह अपनी मां से बिछड़ गया, जिसको मिलाने के लिए लगातार ट्रैक किया जा रहा है। जल्द ही हाथी के शावक को उसके माता से मिलाया जाएगा।

Share This Article