गोवा एयरपोर्ट पर रूस का नागरिक गिरफ्तार, बताओ! मोजे में ही छिपा लिया था

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तरी गोवा में स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रूस के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। रूसी नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अपने देश के लिए रवाना होने ही वाला था। जानकारी के मुताबिक, रूसी नागरिक एयरपोर्ट पर भारत में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ले जाते हुए पाया गया। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

क्यों गिरफ्तार हुआ आरोपी?

एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में बताया कि रूसी नागरिक इरोश्किन एलेक्सी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसे एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ले जाते हुए पकड़ा गया था। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट भारत में प्रतिबंधित है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एयरपोर्ट पर रूस के लिए जाने वाले विमान में सवार होने ही वाला था। इसी वक्त उसके पास से भारत में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद किया गया।

मोजे में छिपाकर रखा था इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट

जिस रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम इरोश्किन एलेक्सी है। आरोपी ने एयरपोर्ट पर अपने मोजे में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट छिपा कर रखी थी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कर्मचारी द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है ।

Share This Article