रेत से भरे ट्रक ने कुचला युवक को मौके पर ही मौत!

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा सभापति अंकित गौरहा के प्रयासों से मामला हुआ शांत अतिरिक्त तहसीलदार ने दिया लिखित आश्वासन

30-दिसंबर,2020
बिलासपुर-[सवितर्क न्यूज़] लोफंदी में रेत का अवैध परिवहन करते ट्रक के नीचे आने से ग्रामीण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। नाराज ग्रामीणों ने ट्रक का घेराव किया। मामला प्रशासन तक पहुंचा। मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल ने ना केवल अवैध रेत खदान के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बल्कि पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रूपयों का आर्थिक मदद किया है।
सुबह करीब 8 बजे के आस पास रेत से भरे ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण युवक की मौत हो गयी है। 22 साल के युवक का नाम सलमान मोहम्मद पिता जब्बार मोहम्मद है। सुवह ठीक आठ बजे के आस पास घर से बाहर निकला। इतना में रेत से भरे ट्रक की चपेट में आ गया।हादसा इतना भयंकर था कि युवक के ऊपर से ट्रक का अगला हिस्सा चढ़कर आगे निकल गया। और युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर बिजली की तरह गांव में फैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गयी। खबर कोनी पुलिस तक भी पहुंची। व्यवस्था के मद्देननजर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। खबर के बाद अतिरिक्त तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया।
अतिरिक्त तहसीलदार ने दिया आर्थिक मदद घटना स्थल पर पहुंचे अतिरिक्त तहसीलदार शैषनारायण जायसवाल ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। स्थानीय लोगों की मांग पर गरीब पीड़ित परिवार को शासन की तरफ से तहसीलदार ने अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रूपए दिए। इस दौरान मौके पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा मौजूद थे।
लोफंदी क्षेत्र बना रेत माफियों का अवैध कारोबारी अड्डा बताते चलें कि कोनी,सेंदरी,कछार समेत लोफंदी क्षेत्र रेत माफियों का अवैध कारोबारी अड्डा है। आए दिन यहां के लोग खनिज विभाग और जिला कार्यालय पहुंचकर अवैध रेत उत्खनन की शिकायत करते हैं। बावजुद इसके अवैध रेत खदान के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नही की जाती है। आज वही हुआ जिसका डर था। और फिर एक मासूम युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। बताते चलें कि इसके पहले भी क्षेत्र में तीन हादसे हो चुके है। तीनों में जान जा चुकी है।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अतिरिक्त तहसीलदार से लिया लिखित आश्वासन
उग्र ग्रामीणों की भीड़ को शांत करने जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की मांग पर तहसीलदार ने लिखित आश्वसान दिया। अतिरिक्त तहसीलदार कोअंकित गौरहा समेत मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लोफंदी का रेत अवैध है। यहां किसी को खदान आवंटित नहीं किया गया है। बावजूद इसके रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। अतिरिक्त तहसीलदार ने लिखित में आश्वासन दिया कि मामले की शिकायत करेंगे। अवैध रेत खदान को बन्द किया जाएगा। जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी जिला प्रशासन करेगा।
रसूखदार नेता की खदान और ड्रायवर फरार स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और अवैध रेत खदान रसूखदार बड़े नेता का है। यही कारण है कि खनिज विभाग भी मुंह बन्द कर बैठा है। बार बार जानकारी के बाद भी खदान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी।अब युवक की मौत के बाद प्रशासन जागा है। यदि प्रशासन पहले ही कार्रवाई कर देता तो आज सलमान हमारे बीच होता।

Share This Article