रेलवे जीएम ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण: अमृत भारत स्टेशन योजना के कामों को देखा, इसी साल पूरा करने के निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पावर हाउस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करती रेलवे की जीएम नीनु इटियेरा और स्टाफ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक नीनू इतिरा ने शनिवार को भिलाई पावर हाउस का दौरा किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने सभी काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश, निरीक्षण के दौरान जीएम इटियेरा के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अनिर्बान दास गुप्ता भी मौजूद रहे। जीएम ने उन्हें बताया कि, रेल मंत्रालय ने यह लक्ष्य दिया है कि बिलासपुर जोन के तहत जितने भी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य चल रहे हैं, उन्हें इसी वित्त साल में पूरा करना है।

उन्होंने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी निभा रहे सभी इंजीनियर और ठेकेदारों को भी बुलाया। उन्होंने सभी को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि, रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन का काम भी जल्द पूरा करें।स्पेशल सेलून से पहुंची थी भिलाई रेलवे जीएम नीनू इटियेरा शनिवार को बिलासपुर से भिलाई अपने स्पेशल सेलून से विंडो इंस्पेक्शन करते हुए पहुंची थीं। सेलून से उतरने के बाद उन्होंने सीधे रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ रायपुर मंडल के रेल प्रबंधक संजीव कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।रावघाट रेल लाइन परियोजना को लेकर भी की चर्चा निरीक्षण के दौरान जीएम ने बीएसपी के सीईओ से रावघाट रेल परियोजना के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि, वहां का काम भी तेजी से चल रहा है।

इसमें संबंधित एजेंसी को बीएसपी सहित राज्य सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इससे काम की गति काफी तेजी से चल रही है।भिलाई स्टील प्लांट का भी किया दौरा रेलवे जीएम नीनु इटियेरा से मिलने के बीएसपी सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता पहले से पहुंचे थे। वो निरीक्षण के दौरान उनके पूरे समय उनके साथ रहे। इस दौरान उन्होंने नीनू को बीएसपी प्लांट देखने के लिए भी कहा। इस पर नीनू वहां गईं और प्लांट का विजिट किया।

Share This Article