छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन मौसम ड्राई: सरगुजा संभाग में गिरने लगा तापमान, 12 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा; कल से लुढ़केगा पारा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तस्वीर बलरामपुर की है.. कुछ दिन पहले कोहरे की वजह से यहां ठंड बढ़ गई थी। हालांकि अब मौसम साफ हो गया है।छत्तीसगढ़ में अगले तीन से चार दिन मौसम ड्राई रहेगा। कल से रात के तापमान में हल्की गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। सरगुजा संभाग में लगातार ड्राई हवा आने से तापमान गिरने लगा है।

गुरुवार को सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री र.वहीं रायपुर सहित कुछ जिलों में गुरुवार को रात का पारा सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से ठंड कम महसूस हो रही है।प्रदेश के जिलों में गुरुवार को रात के तापमान में की स्थिति।इस वजह से रात और दिन का तापमान स्थिरमौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक नवंबर के दूसरे पखवाड़े के बाद ही उत्तर से ठंडी हवा का आना शुरू होगा।

इसलिए अभी तापमान स्थिर है और इसमें गिरावट नहीं होगी। इस वजह से ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है। दूसरे पखवाड़े के बाद ही रायपुर सहित राज्य के सभी जिलों में ठंड बढ़ेगी। मैनपाट में 10 से 12 डिग्री के बीच रात का पारा सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छंटने और मौसम साफ होने से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। अंबिकापुर में रात का पारा 12 डिग्री के करीब पहुंच गया है, लेकिन ‎मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में और ज्यादा ठंड महसूस ‎हो रही है।मैनपाट में रात का टेंपरेचर 10 से 12 डिग्री के आसपास पहुंचने लगा है।

यहां दिन में भी हल्की ठंड महसूस हो रही‎ है। ऊंचाई पर होने से यहां का तापमान मैदानी और ‎शहरी इलाके से दो से तीन डिग्री कम रहता है।‎प्रदेश के जिलों में गुरुवार को दिन के तापमान में की स्थिति।रायपुर में ऐसा रहेगा मौसमआज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री और रात का तापमान 18.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक था।

Share This Article